27.2 C
Lucknow
Friday, October 2, 2026

सई नदी का अचानक बढ़ा जलस्तर, गांवों में पहुंचा पानी

Must read

 

लखनऊ-उन्नाव सीमा पर नदी उफनाने से मचा हड़कंप, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ। लखनऊ-उन्नाव सीमा पर सई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में हड़कंप मच गया है। बीते तीन दिनों में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कई गांवों और निचले इलाकों में पानी पहुंच गया है। नवनिर्मित मकानों और हाल में बसी नई कॉलोनियों में भी पानी भरने से ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

स्थिति को देखते हुए मोहनलालगंज तहसील प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। एसडीएम आकाश सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। प्रशासन की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

मीरानपुर, मीनापुर, बिलैया खेड़ा और हिल्गी समेत सई नदी के किनारे बसे अन्य गांवों में भी अलर्ट जारी किया गया है। राजस्व टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है, जो जलस्तर और गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।

प्रशासन के अनुसार नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोग किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और बच्चों व बुजुर्गों को नदी तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखने की अपील की गई है।

अधिकारियों का कहना है कि सई नदी के जलस्तर और प्रभावित इलाकों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article