कमालगंज संवाददाता ।
गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रघुनाथ आश्रम, किता ग्राम राजेपुर सरायमेदा, थाना कमालगंज से श्री रामलला दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए पदयात्रा रवाना हुई।
पदयात्रा में महंत श्री रघुनाथ आश्रम श्रवण कुमार दास जी महाराज, मुस्लिम श्रीराम भक्त व श्री रघुनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मो. मलिक सिद्दीकी, आश्रम के केयर टेकर सूर्य कुमार और सदस्य सुजीत शामिल हैं। पदयात्री खुदागंज स्थित श्री सिद्ध गुफा हनुमान मंदिर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार 04 अक्टूबर को यह यात्रा काली पुल, श्री रामाश्रम पुलिस चौकी मलिकपुर होते हुए जनपद कन्नौज की सीमा में प्रवेश कर जसोदा के लिए प्रस्थान करेगी।
इस दौरान कमालगंज सिटी इंचार्ज कल्लू यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष दुबे और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के प्रतिष्ठान पर पदयात्रियों का स्वागत कर जलपान व दक्षिणा भेंट की गई।


