37 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

बकरीद पर यूपी हाई अलर्ट मोड में, संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पीएसी तैनात

Must read

 

लखनऊ। बकरीद को लेकर उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। प्रदेश के संवेदनशील जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है।
प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मिश्रित आबादी वाले इलाकों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक कई जिलों में अतिरिक्त पीएसी और पुलिस बल की तैनाती की तैयारी कर ली गई है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता न हो। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार शांति समिति की बैठकों के जरिए लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article