36.3 C
Lucknow
Thursday, July 2, 2026

लखनऊ में यूपी आम महोत्सव-2026 की घोषणा, कल मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Must read

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान भवन में उद्यान एवं कृषि विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने यूपी आम महोत्सव-2026 की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

मंत्री ने बताया कि तीन दिवसीय यूपी आम महोत्सव का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) में किया जाएगा। महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों के आम उत्पादक, उद्यान विशेषज्ञ और उद्यमी भाग लेंगे तथा आम की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आम उत्पादन के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर है। महोत्सव का उद्देश्य आम उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, नई तकनीकों को बढ़ावा देना तथा प्रदेश की बागवानी क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article