29 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की बैठक, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Must read

 

 

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश कुंडे का जनपद आगमन हुआ। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति से संबंधित समस्याओं और शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीस कुमार , अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार , अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश चंद्र , जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी यादव , जिला विद्यालय निरीक्षक , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।आयोग के सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक के दौरान प्राप्त समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article