कन्नौज। जिले के सौरिख थाने के खड़िनी चौकी के रूर ग्राम मे गुरूवार की सुबह पत्नी से विवाद हो जाने पर गुस्से मे आकर पति ने पत्नी पर कुल्हाडी से प्रहार कर घायल कर दिया और कुछ देर बाद 300 मीटर दूर पेड से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पत्नी को घायल अवस्था मे मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रूर में गोविन्द दुबे 50 वर्ष का गुरूवार सुबह 10 बजे घर में पत्नी आरती 46 वर्ष का कुछ घरेलू विवाद हो गया जिसमें गुस्से मे आकर गोविन्द ने पत्नी पर कुल्हाडी से प्रहार कर दिया जिससे बह घायल हो गई।
पड़ोसियों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरो ने उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पत्नी पर हमला करने के बाद गोविन्द घर से निकल गया और घर से 300मीटर दूर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी ने बताया कि घायल महिला खतरे से बाहर बताई गई है।उसका मेडिकल कालेज मे इलाज चल रहा है।
सीओ छिबरामऊ सुरेश कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। मृतक गोविंद शराब का आदी था जिससे उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। उसका एक पुत्र मोहित 19 वर्ष और पुत्री राधा 9 वर्ष है।


