24 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

टेस्ट ड्राइव के लिए खरीदार बनकर आए दो अज्ञात, फॉर्च्यूनर लेकर हुए फरार

Must read

लखनऊ: यूपी की राजधानी Lucknow में दुबग्गा इलाके में बीते बुधवार को दो अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े test drive के नाम पर निकले और गाड़ी लेकर नो दो ग्यारह हो गए। दुबग्गा क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों ने एक सेकेंड हैंड कार डीलरशिप से टेस्ट ड्राइव के दौरान एक कर्मचारी पर हमला करने के बाद कथित तौर पर एक लक्जरी एसयूवी चुरा ली।

हरदोई रोड स्थित पावर कार सेल के शोरूम मालिक मोहम्मद आलम ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक, घटना बीते बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। ग्राहक बनकर आए ये लोग उनके ऑफिस पहुंचे और रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 32 जीजे 1001 वाली फॉर्च्यूनर खरीदने की बात कही की उन्हें ये पसंद आई है।

आलम ने अपनी शिकायत में कहा, उन्होंने टेस्ट ड्राइव लेने की ज़िद की। मेरे कर्मचारी यासीन भी उनके साथ थे। हालाँकि, बीच रास्ते में खामडी रोड के पास, दोनों ने कथित तौर पर यासीन पर हमला किया, उसे चलती एसयूवी से धक्का देकर भाग गए। यासीन किसी तरह वापस लौटा और डीलरशिप को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

दुबग्गा के एसएचओ अभिनव कुमार वर्मा ने कहा, भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 115(2) और 303(2) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जाँच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और वाहन का पता लगाने तथा आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच चौकियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article