34 C
Lucknow
Sunday, April 19, 2026

वर्चस्व को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, फायरिंग की कोशिश का आरोप, वीडियो वायरल के बाद मुकदमा दर्ज

Must read

 

फतेहपुर
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सैयदवाड़ा इलाके में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अशरफ अली अपने घर के बाहर कार खड़ी कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के सद्दू सटोरी, सादमान और नबील वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने अशरफ अली के साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट की गई और फायरिंग करने का भी प्रयास किया गया, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी बड़ी घटना को होने से रोक लिया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित अशरफ अली की तहरीर के आधार पर सद्दू सटोरी, सादमान और नबील के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

इस बीच पीड़ित अशरफ अली ने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामला और गरमा गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और वायरल वीडियो की भी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और दोनों पक्षों पर नजर बनाए हुए है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article