24 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

पीजीआई के मोर्चरी से दो कर्मचारियों ने शव से चुराई सोने की अंगूठी

Must read

लखनऊ: यूपी की राजधानी Lucknow के चोरो के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि, अब शव को भी नहीं छोड़ा। PGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की मोर्चरी में शव से सोने की अंगूठी चोरी हो गई। शव से सोने की अंगूठी चोरी होने की खबर से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों (employees) की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। वहीं मृतक के बेटे ने स्थानीय थाने में इस मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मड़ियांव इलाके के फैजुल्लागंज लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी पत्रकार श्याम नारायण शुक्ला 11 जुलाई को लूलू मॉल के पास हादसा हो गया था। हादसे में जख्मी होने बाद पीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। दो कर्मचारियों ने पंचनामे के दौरान उनकी सोने की अंगूठी गायब कर दी थी। बेटे ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

वहीं पीड़ित बेटे दिनेश ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पिता की फोटो खींची थी उसमे मृतक सोने की चेन, एक सोने व दो चांदी की अंगूठी पहने नजर आ रहे थे। लेकिन पंचनामा के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया तो सोने की अंगूठी गायब थी।

मृतक के बेटे ने इस मामले की शिकत स्थानीय थाने में की। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर हर्षवर्धन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी। जांच होने के बाद आरोपी कर्मचारियों की पहचान होने के बाद आउटसोर्स कर्मियों सफाई कर्मचारी आशीष कुमार व रोगी सहायक शिवशंकर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। पीजीआई थानाक्षेत्र के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article