27.5 C
Lucknow
Thursday, July 23, 2026

गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

Must read

नवाबगंज
नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के जरारी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मई रसीदपुर निवासी अमित पुत्र सुखराम अपने साथी नंदकिशोर और लक्ष्मण के साथ जनपद एटा के अलीगंज अपनी दादी कोकिला देवी को बुलाने गए थे। शाम को वे सभी बाइक से घर वापस लौट रहे थे
। नवाबगंज-अलीगंज मार्ग पर जरारी गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार लोग दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने अचरा चौकी और एंबुलेंस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में अमित कुमार, कोकिला देवी, नंदकिशोर और लक्ष्मण शामिल थे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह आर्य नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article