26 C
Lucknow
Friday, August 21, 2026

40 क्वार्टर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। क्षेत्र में गस्त कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की और अवैध देशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी जसोदा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि बीती 20 अगस्त को वह हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर जलालाबाद अंडरपास के पास घेराबंदी कर छापेमारी की और 26 वर्षीय हिमांशू उर्फ शिवम निवासी ग्राम गुगरापुर बांगर, थाना गुरसहायगंज जबकि दूसरे आरोपी 36 बर्षीय गजेंद्र उर्फ सोनू निवासी ग्राम गुगरापुर बांगर को मौके से 40 अवैध देशी शराब के क्वाटर के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article