29.8 C
Lucknow
Tuesday, October 6, 2026

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 2 युवक गिरफ्तार, 4 ग्रेनेड बरामद

Must read

तरनतारन: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने तरनतारन से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े 2 युवकों को गिरफ्तार (arrested) किया है, यह आतंकी कोई बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे, लेकिन उसके पहले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस को आरोपियों से 4 ग्रेनेड बरामद किए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए CIA स्टाफ इंस्पेक्टर रूपिंदरपाल सिंह ने मीडिया को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार देर रात यह कार्रवाई की गई। जिसके बाद खेमकरण से कृष्ण सिंह और प्रिंसपाल सिंह नाम के 2 युवकों को गिरफ्तार किया। ये ग्रेनेड ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए थे।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि ISI त्योहारों के दौरान पंजाब में हिंसक गतिविधियां कराना चाहती थी। खालरा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और किसी आतंकी संगठन से इनके कनेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में आगे कई जानकारी मिल सकती है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article