28.1 C
Lucknow
Thursday, August 6, 2026

यूपी में परिवहन प्रवर्तन को मिलेगी नई मजबूती, पांच जिलों में डंपिंग यार्ड निर्माण के लिए 6.03 करोड़ रुपये मंजूर

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग की प्रवर्तन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पांच जिलों में डंपिंग यार्ड निर्माण के लिए 6.03 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
इस निर्णय से बुलंदशहर, शामली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बाराबंकी जिलों को लाभ मिलेगा। इन जिलों में परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान जब्त किए जाने वाले वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक डंपिंग यार्ड विकसित किए जाएंगे।
वर्तमान में जब्त वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण कई तरह की प्रशासनिक और कानूनी समस्याएं सामने आती थीं। डंपिंग यार्ड बनने के बाद जब्त वाहनों के रख-रखाव और प्रबंधन की व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी, जिससे प्रवर्तन कार्रवाई में तेजी आएगी।
सरकार का मानना है कि इस पहल से परिवहन विभाग की कार्रवाई और अधिक प्रभावी होगी। साथ ही अवैध एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के प्रबंधन में सुविधा मिलेगी, जिससे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।
यह निर्णय प्रदेश में पारदर्शी, व्यवस्थित और सशक्त परिवहन तंत्र विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article