सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र के दुघरा गांव का 8 वर्षीय बच्चा जैद अपनी हिम्मत और जज्बे के चलते इन दिनों सुर्खियों में है। जैद के पास जो साइकिल है, उसका एक तरफ का हैंडल टूटा हुआ है, पैडल अधूरे हैं और ब्रेक भी ठीक से काम नहीं करते। बावजूद इसके जैद इसी टूटी फूटी साइकिल पर न सिर्फ रोजाना स्कूल जाता है बल्कि अपने छोटे मोटे काम भी करता है।जैद की मेहनत और संतुलन का वीडियो उसके स्कूल के शिक्षक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो देखते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दिल पसीज गया। उन्होंने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय नेताओं को जैद की मदद करने का निर्देश दिया। और नई साइकिल भेज दी।जैद की साइकिल भले ही टूटी हुई हो, लेकिन उसका आत्मविश्वास और मेहनत का जज्बा कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।






