41.6 C
Lucknow
Saturday, June 13, 2026

तीन निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले, एसपी के आदेश पर कमालगंज, कोतवाली फर्रुखाबाद और अमृतपुर में बदली गई जिम्मेदारियां

Must read

 

– एसपी के आदेश पर कमालगंज, कोतवाली फर्रुखाबाद और अमृतपुर में बदली गई जिम्मेदारियां

फर्रुखाबाद। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को पुलिस विभाग में आंशिक फेरबदल करते हुए तीन निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल को आगामी कानून-व्यवस्था की चुनौतियों और थानों की कार्यक्षमता को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक श्री राम सहाय सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना कमालगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अमृतपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गहलोत को स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कोतवाली फर्रुखाबाद बनाया गया है।
इसके साथ ही कोतवाली फर्रुखाबाद के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दर्शन सिंह को स्थानांतरित कर थाना अमृतपुर की कमान सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र का कार्यभार संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article