27 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

कमालगंज में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

Must read

 

कमालगंज: कस्बे के शास्त्री नगर द्वितीय मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से हजारों की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

मामला शास्त्री नगर द्वितीय निवासी प्रीति पत्नी सुधीर के घर का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति कानपुर में पीएसी में तैनात हैं। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर वह अपने मायके नवादा चली गई थीं, जिसके चलते घर में ताला लगा हुआ था।

जब वह वापस लौटीं तो घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। अलमारी में रखा करीब 50 हजार रुपये नकद और लाखों के गहने गायब थे।

चोरी गए सामान में सोने का हार, मांग टीका, सोने की चूड़ियां, झाले, तीन सोने की अंगूठियां, दो कमरपेटी, गले की चेन, चार चांदी के सिक्के और दो जोड़ी पायल शामिल हैं।

इस मामले में पीड़िता ने अपने ही मोहल्ले के एक युवक पर संदेह जताया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष रामसहाय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article