39.4 C
Lucknow
Tuesday, June 16, 2026

नई नवेली दुल्हन के जेवरों पर चोरों का हाथ साफ, लाखों की संपत्ति चोरी

Must read

 

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के गांव गणपतिपुर में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और सामान चोरी कर लिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

गांव निवासी जबर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र की शादी 14 मई को हुई थी। शादी के लिए करीब छह लाख रुपये के जेवर बनवाए गए थे।

सोमवार रात परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर जीने के रास्ते घर में घुस गए और अलमारी में रखे सोने का हार, मंगलसूत्र, करधनी, मांगटीका, दो सोने की अंगूठियां, एक हजार रुपये नकद, लगभग 25 साड़ियां, चार जोड़ी लहंगे तथा कपड़ों से भरा एक बक्सा चोरी कर ले गए।

सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article