मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के गांव ज्योता में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया।
गांव निवासी बृजेश कठेरिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जून की रात चोर कमरे की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद बक्से में रखी दो पायल, करधनी, बिछुआ तथा 52 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
सुबह जब परिवार के लोगों ने सामान बिखरा देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


