श्रीनगर। देश की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में शामिल की वार्षिक यात्रा 3 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगी। यह पवित्र यात्रा 28 अगस्त 2026 (रक्षाबंधन) तक चलेगी। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
यात्रा शुरू होने से पहले ने पवित्र अमरनाथ गुफा में विधिवत ‘प्रथम पूजा’ संपन्न की। प्रथम पूजा के साथ ही इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई। उन्होंने देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की।
प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बालटाल और पहलगाम दोनों पारंपरिक मार्गों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की अतिरिक्त तैनाती, चिकित्सा शिविर, लंगर, आवास, संचार सुविधाएं तथा आपदा प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो सके।
हर वर्ष लाखों श्रद्धालु हिमालय की दुर्गम पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित बाबा बर्फानी के प्राकृतिक हिमलिंग के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा पंजीकरण और स्वास्थ्य संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही यात्रा पर प्रस्थान करें।


