39.8 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

राष्ट्रपति ने जताया गहरा शोक

Must read

 

नई दिल्ली/लखनऊ। अग्निकांड पर राष्ट्रपति ने गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने इस हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा कि लखनऊ में हुई अग्नि दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने की कामना की।

राष्ट्रपति ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों और घायलों के साथ हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article