39.8 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया शोक

Must read

 

नई दिल्ली/लखनऊ।भीषण अग्निकांड पर कांग्रेस अध्यक्ष ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि लखनऊ की दुखद घटना में कई लोगों की जान चली गई, जो बेहद दुखद है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है और प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती है। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article