नई दिल्ली। कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर बताया कि वह भारत के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भाग्य संविधान के हाथों में छोड़ता हूं। जय भीम।”
अभिजीत दीपके की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। उनके समर्थक पोस्ट को साझा करते हुए समर्थन जता रहे हैं, जबकि राजनीतिक हलकों में भी इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
हालांकि, भारत आगमन के बाद उनकी आगे की गतिविधियों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


