36.3 C
Lucknow
Friday, June 5, 2026

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, धर्मशाला के पास रहा केंद्र

Must read

 

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है।

 

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र धर्मशाला से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित था। रात 10:04 बजे आए झटकों को प्रदेश के कई क्षेत्रों में महसूस किया गया। भूकंप के बाद लोग एहतियातन घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संबंधित एजेंसियां भूकंप से जुड़े आंकड़ों का आकलन कर रही हैं।

भूकंप के झटकों के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक दहशत का माहौल रहा, हालांकि स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article