27 C
Lucknow
Sunday, May 3, 2026

15 साल से बदहाल सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों में नाराजगी; बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

Must read

 

रायबरेली के लालगंज तहसील क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग से तौधकपुर तक जाने वाला मार्ग पिछले करीब 15 वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण न होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए चलना भी जोखिम भरा हो गया है। आए दिन बच्चे और राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, कई बार बच्चे नालों में गिर जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है।

बरसात के मौसम में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना लगभग असंभव हो जाता है, वहीं पैदल चलने वाले लोग भी फिसलकर गिरते रहते हैं। इससे रोजमर्रा की जिंदगी पर बुरा असर पड़ रहा है।

इस मामले में जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही सड़क का निरीक्षण कराकर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। हालांकि, यह आश्वासन स्थानीय लोगों के लिए नया नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी केवल शिकायत सामने आने पर ही सक्रिय होते हैं, जबकि पहले दी गई शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए कितनी तत्परता दिखाता है।.

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article