पूरे जिलो के थानों से खंगाला जा रहा भाकियू जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों का आपराधिक रिकार्ड
=सरकार और मुख्यमंत्री का खुला विरोध और जनमानस को उकसाना पड़ सकता है मंहगा
यूथ इंडिया
फर्रूखाबाद लिंक एक्सप्रेस के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य के चलते अपनी गांधी स्थित पेट्रोल पंप व होटल को बचाने की मसक्कत में जुटे भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार द्वारा गांव गांव मुहिम चलाकर सरकार और मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ को खिलाफ जनमानस को उकसाना मंहगा पड सकता है। लंंबे समय से झेल रहे जिला प्रशासन ने होमगार्ड संग जानलेवा हमला करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए न केवल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई है बल्कि जिलाध्यक्ष सहित पूरे परिवार के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमों को भी पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है।
भारतीय किसान यूनियन में आने के पूर्व जिलाध्यक्ष व उनके परिवार द्वारा कई जमीनों पर कब्जों आदि को लेकर मामले दर्ज है। शहर क्षेत्र बढपुर में कई जमीनों पर उनके कब्जों समेत मिशन कंपाउन्ड नेकपुर कलां में विशाल कोठी कब्जाने के मामले विचाराधीन चल रहे है। इसके अलावा गांधी पेट्रोल पंप की तेल कंपनी के कई करोड़ बकाये के मामले में भी कंपनी के अधिकारी जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और कार्यवाही की मांग करते बताये गये है।
भरोसेमंद सूत्रों की माने तो पुलिस प्रशासन बडी कार्यवाही का मन बना चुका है। वहीं जिलाध्यक्ष के करीबियों को भी पुलिस प्रशासन ने रडार पर लिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी शुरू है।


