32.9 C
Lucknow
Thursday, July 23, 2026

शत्रु संपत्ति: पाकिस्तानी नागरिक ने बेच दी कायमगंज की ज़मीन

Must read

कायमगंज/फर्रुखाबाद। पाकिस्तान का नागरिक बनने के बाद भी भारत स्थित कीमती जमीन को फर्जीवाड़े से बेचने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला जनपद फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज के ग्राम हमीरपुर खास का है, जहाँ पाकिस्तानी नागरिकता ले चुके सरवर अली खां उर्फ़ उमराव अली खां द्वारा वर्ष 1982 में भारत में स्थित जमीन का अवैध बैनामा करने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हमीरपुर खास स्थित गाटा संख्या 346 मि, 347 मि, 348, 354, 355, 356, 357 और 360 मि की भूमि का सौदा वर्ष 1982 में किया गया था। आरोप है कि भारत में लागू शत्रु संपत्ति अधिनियम के बावजूद सरवर अली खां द्वारा अवैध तरीके से जमीन का विक्रय किया है।
कानूनन, पाकिस्तान के नागरिक की भारत में मौजूद संपत्ति शत्रु संपत्ति की श्रेणी में आती है, जिस पर कस्टोडियन ऑफ एनिमी प्रॉपर्टी का अधिकार होता है। इसके बावजूद इस भूमि का न केवल बैनामा हुआ, बल्कि बाद में नामांतरण जैसी प्रशासनिक अनुमतियां भी हासिल कर ली गईं।

इस फर्जीवाड़े में केवल जमीन बेचने वाला ही नहीं, बल्कि इसे खरीदने वाले, मध्यस्थता करने वाले दलाल और नामांतरण की मंजूरी देने वाले तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी भी जांच के दायरे में आते दिख रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article