फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या, विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधाओं तथा यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि नगर में दिनों-दिन जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। जो कि चिंता का विषय है। प्रशासन को इस ओर गम्भीर होना चाहिए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम ने कहा कि नगर में अनियंत्रित रूप से चल रहे रिक्शों और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के कारण कई स्थानों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने तथा प्रमुख चौराहों पर प्रभावी निगरानी की मांग की।
बैठक में
व्यापारी नेताओं ने कालिंदी मार्ग के बंद होने से उत्पन्न समस्याओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की । व्यापारियों ने कहा कि बार-बार बिजली कटौती और तकनीकी खराबियों के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कार्य प्रभावित हो रहा है।
जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल तथा व्यापार मंडल के कर सलाहकार अधिवक्ता संजय रस्तोगी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संगठन गंभीर है और जल्द ही संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।
शहर की जाम, बिजली व यातायात समस्याओं पर व्यापार मंडल चिंतित,


