21.8 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

26 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Must read

 

– ऑरेंज अलर्ट के बीच डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश
– कक्षा 12 तक के विद्यालयों पर लागू

फर्रुखाबाद। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट तथा जनपद में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 26 सितंबर को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह की ओर से 25 सितंबर को जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि मौसम विभाग द्वारा जनपद के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के क्रम में जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर के निर्देशों के अनुपालन में 26 सितंबर को जनपद के समस्त परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएसई/सीबीएसई तथा अन्य बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालय/आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के फर्रुखाबाद पूर्वानुमान में 26 सितंबर को भारी बारिश या गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 26 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इससे पहले गणेश विसर्जन को देखते हुए फर्रुखाबाद जिले में 25 सितंबर को भी माध्यमिक विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article