फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला बड़ा बंगशपुरा स्थित खानकाह हज़रत दूल्हा शाह बाबा का सालाना उर्स मुबारक रविवार को पूरी शानो-शौकत, अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हो गया। उर्स के आगाज़ के साथ ही दरगाह परिसर में जायरीन और अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।
उर्स के मौके पर पूर्व विधायक कायमगंज लुइस खुर्शीद की जानिब से सबील का आयोजन किया गया, जहां राहगीरों और जायरीन को ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित सबील लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने शरबत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उर्स और धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभालने में कांग्रेस महासचिव आसिफ भाई और ताज खान की विशेष भूमिका रही। पूरे आयोजन में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ता लगातार सक्रिय दिखाई दिए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, मोबीन अंसारी, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, शिवाशीष एटा कोऑर्डिनेटर, प्रदेश सचिव हिलाल शफीकी, राशिद आलम, अतीक सलमानी, नजर खान, ज़ुबैर अहमद, सलमान अंसारी, फरमान खान, इमरान खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
उर्स को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। देर शाम तक दरगाह परिसर में अकीदतमंदों का आना-जाना लगा रहा। आयोजकों के अनुसार उर्स के दौरान कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
हज़रत दूल्हा शाह बाबा के सालाना उर्स का आगाज़, उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़


