32 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलै बाबू सिंह, विधानसभा चुनाव के लिए कहें कमर

Must read

फर्रुखाबाद। जन अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन नवभारत सभा भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में में पार्टी एवं कई जिलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के प्रमुख एवं जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि विधान सभा चुनाव में अब केवल 8 माह शेष बचे हैं।गत दिनों हुए विभिन्न राज्यों के चुनाव में काफी धांधली हुई।इसलिए अब राजनीतिक जागरूकता होना आवश्यक है। ऐसे जन प्रतिनिधि को चुनें जो आपका हित कर सके। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में संकिसा भगवान बुद्ध की धरती है।बच्चों की शिक्षा अच्छी हो और नौजवानों को रोजगार मिले।आरक्षण के हिसाब से समाज को भागीदारी मिलनी चाहिए जबकि पिछड़ा वर्ग की 27% आरक्षण है।आप लोग वोट की कीमत को समझे।जो व्यक्ति आपका हित करे उसी व्यक्ति का चुनाव करे।घर के सभी सदस्यों को वोट देने के लिए जागरूक करे।देश के संसाधनों पर समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी होना चाहिए।सरकारी व प्राइवेट सेक्टर सभी में समाज के लोगों को नौकरी मिलनी चाहिए।आठ माह बाद आप चुनाव ने सही व्यक्ति को वोट देकर चुनाव करे।इस मौके पर सर्वेश आंबेडकर,ब्रजेश शाक्य,अचलप्रताप शाक्य,छेदलाल शाक्य,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।शिवरतन शाक्य ने संचालन किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article