22 C
Lucknow
Tuesday, May 5, 2026

शिकायत की जांच करने गई लेखपाल से अभद्रता,

Must read

 

थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव कनासी निवासी एक युवक ने जमीन पर कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री के आइजीआरस पोर्टल पर की थी। युवक द्वारा की गई शिकायत की मंगलवार सुबह जांच करने लेखपाल सोनम सचान गांव पहुंची। और उन्होंने लोगो से पूंछताछ कर जांच शुरू की। उसी दौरान गांव के ही निवासी दिवाकर ने मौके पर आकर लेखपाल से अभद्रता करना शुरू कर दिया। जिससे लेखपाल को जांच में असुविधा हुई। लेखपाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिवाकर को हिरासत में लिया। थाने पहुंची लेखपाल सोनम सचान ने पुलिस को दिवाकर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व अभद्रता करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने हिरासत में लिए हुए दिवाकर सिंह का शांति भंग के आरोप में चालान किया।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि लेखपाल द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि युवक का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article