22 C
Lucknow
Tuesday, May 5, 2026

आधी रात आग का कहर, किसान का घर खाक, बेटी की शादी की तैयारियां भी राख

Must read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात अचानक लगी आग ने एक किसान परिवार की वर्षों की मेहनत को पल भर में राख कर दिया। हादसे में न केवल घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया, बल्कि बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सामान भी आग की भेंट चढ़ गया, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।
जानकारी के अनुसार, गांव गुसरापुर निवासी किसान पातीराम के घर रात करीब 11 बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर में रखा कोई भी सामान सुरक्षित नहीं बच सका।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि काबू पाने से पहले ही सब कुछ जल चुका था। इस हादसे में घर में रखी नकदी, रोजमर्रा का सामान और बेटी गीता की शादी के लिए खरीदे गए जरूरी सामान—जैसे फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन और अन्य घरेलू वस्तुएं—सब कुछ नष्ट हो गया।
पीड़ित पातीराम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी आगामी जून माह में तय है, जिसके लिए वह लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। इस हादसे ने उनके अरमानों को गहरा आघात पहुंचाया है और अब शादी की तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्राम प्रधान अमन कुमार अवस्थी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि आग से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article