30 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

एसएन साध ट्रस्ट के दिव्यांग शिविर का शुभारंभ, पहले दिन ही उमड़ी दिव्यांगजनों की भीड़

Must read

फर्रुखाबाद। एसएन साध ट्रस्ट के सौजन्य से स्वर्गीय डॉ. रजनी सरीन की स्मृति में आयोजित दिव्यांग सेवा शिविर का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन सुबह नौ बजे प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध की पत्नी श्रीमती मधु साध ने विधिवत उद्घाटन किया। मधु साध विगत कई वर्षों से सेवा कार्यों में राकेश साध की अर्धांगिनी के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती आ रही हैं।
शिविर शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचने लगे। सुबह से ही पंजीकरण के लिए दिव्यांगजनों की भीड़ दिखाई दी। शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। पहले दिन कुल 190 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया।
शिविर में जयपुर से आई विशेष टीम द्वारा दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सहयोग दिया गया। टीम के सदस्यों की सेवा और कार्यशैली की सराहना की गई। ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगजनों को उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिल रही है।
विशेष रूप से कान संबंधी समस्या से परेशान दिव्यांगजनों के लिए ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनु ने परीक्षण किया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार दवाएं एवं कान की मशीन लिखी गईं, जिन्हें ट्रस्ट की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे कान की समस्या से जूझ रहे लोगों को काफी लाभ मिला।
शिविर के आयोजन में ट्रस्ट के राकेश साध, चमकेश साध, प्रिया साध, रितेश साध, राहुल साध, गुंजा जैन और रोहित गर्ग ने व्यवस्थाओं को संभाला। वहीं उदय पाल, सुजीत वर्मा, विजय, नितिन, राहुल, प्रभात, नरेश, जगदीश, रॉबिन साध, शेखर साध सहित जयपुर से आई पूरी टीम ने शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग किया।
आयोजकों ने कहा कि इस सेवा कार्य को सफल बनाने में फर्रुखाबाद की प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मीडिया के माध्यम से शिविर की जानकारी समय से दिव्यांगजनों तक पहुंचने से बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग यहां पहुंच सके। इसे भी समाजसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया।
पहले दिन बांटे गए उपकरण
शिविर के पहले दिन जरूरतमंद दिव्यांगजनों को 16 ट्राई साइकिल, 8 कृत्रिम हाथ, 12 व्हीलचेयर, 35 छड़ी, 22 कैलिपर, 25 कृत्रिम पैर, 30 बैसाखी, 15 वॉकर, 30 जोड़ी जूते और 65 कान की मशीन वितरित की गईं।
शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों ने निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराने के लिए एसएन साध ट्रस्ट के प्रति आभार जताया। आयोजकों ने बताया कि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article