27 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

तमिलनाडु में सियासी भूचाल: ‘थलापति’ विजय की टीवीके की आंधी, डीएमके -एडीएमके ढेर

Must read

– सरकार बनाने की दहलीज पर नया चेहरा
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में आज ऐसा उलटफेर देखने को मिल रहा है, जिसने दशकों पुराने समीकरण हिला दिए हैं। शुरुआती रुझानों में सुपरस्टार से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके ) ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। राज्य की 234 सीटों में से टीवीके करीब 104 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम 78 सीटों पर और सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके ) महज 51 सीटों पर सिमटती दिख रही है।
रुझानों ने साफ संकेत दे दिया है कि तमिलनाडु की जनता ने पारंपरिक द्रविड़ राजनीति से हटकर एक नए विकल्प पर दांव लगाया है। ‘थलापति’ विजय की लोकप्रियता, खासकर युवाओं और शहरी वोटर्स में, चुनावी नतीजों में निर्णायक साबित होती दिख रही है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि टीवीके की यह बढ़त केवल स्टार पावर का असर नहीं, बल्कि बेरोजगारी, महंगाई और क्षेत्रीय असंतोष जैसे मुद्दों पर जनता की नाराजगी का नतीजा है। पिछले चुनाव में जहां डीएमके ने 130+ सीटों के साथ मजबूत सरकार बनाई थी, वहीं इस बार पार्टी आधे आंकड़े तक भी पहुंचती नहीं दिख रही जो अपने आप में बड़ा संकेत है।
अगर यही रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो यह तमिलनाडु के इतिहास का सबसे बड़ा सत्ता परिवर्तन होगा। पहली बार कोई फिल्मी सुपरस्टार सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच सकता है। टीवीके खेमे में जश्न शुरू हो चुका है, जबकि डीएमके और आइएडीएमके दोनों खेमों में खामोशी पसरी हुई है।
अब नजरें अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, लेकिन इतना साफ है तमिलनाडु की राजनीति एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है, जहां ‘थलापति’ विजय का सितारा सत्ता के शिखर पर चमकने को तैयार है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article