फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के आयोजन को देखते हुए जनपद में 4 जुलाई (शनिवार) को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, परीक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन के आदेश के मुताबिक, माह के प्रथम शनिवार को आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए अब 4 जुलाई के स्थान पर 6 जुलाई को संबंधित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें।


