– राकेश कुमार सिंह बने रहेंगे लखनऊ के एडीएम
– डॉ राकेश पटेल अपर आयुक्त लखनऊ ही तैनाती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस से आईएएस पद पर पदोन्नत अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को मंडल, विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई तैनाती के तहत डॉ. विश्राम को अपर आयुक्त मीरजापुर मंडल, हर्ष देव पाण्डेय को परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (प्रयागराज), अशोक कुमार कनौजिया को संयुक्त निदेशक युवा कल्याण तथा शैलेन्द्र कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।
इसी क्रम में पुष्प राज सिंह को सचिव विकास प्राधिकरण गोरखपुर, नरेंद्र बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी, संजय कुमार सिंह को एडीएम मुजफ्फरनगर तथा संतोष बहादुर सिंह को एडीएम सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने राज कुमार द्विवेदी को अपर आयुक्त विंध्यांचल मंडल मीरजापुर, पंकज वर्मा को सचिव विकास प्राधिकरण मुरादाबाद, राकेश कुमार पटेल को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल और विजय कुमार सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर देवरिया नियुक्त किया है।
इसके अलावा सुशीला को अपर आयुक्त कानपुर मंडल, अतुल कुमार को अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद, आलोक कुमार को एडीएम गोण्डा, अमिल सिंह को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ, वैभव सिंह को एडीएम कुशीनगर तथा प्रियंका सिंह को कमांडेंट, सेंट्रल सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लखनऊ बनाया गया है।
नई सूची में विवेक श्रीवास्तव को सचिव विकास प्राधिकरण लखनऊ, अमित कुमार को एडीएम कानपुर देहात, योगानन्द पाण्डेय को एडीएम अयोध्या, सुनील कुमार वर्मा को अपर आयुक्त राज्य कर लखनऊ, प्रदीप कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर, गरिमा स्वरूप को विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, अमित कुमार को अपर आयुक्त मेरठ मंडल, संदीप कुमार को एडीएम हापुड़, पूनम निगम को उप सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज, राकेश कुमार सिंह को एडीएम लखनऊ तथा डॉ. नितिन मदान को एडीएम रामपुर नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


