40.1 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर में दोनों पक्षों में मारपीट के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, चढ़ावे को लेकर हुआ था बवाल

Must read

देवरिया: यूपी के देवरिया (Deoria) में थाना मदनपुर क्षेत्र के महेन स्थित बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर (Baba Mahendranath Temple) में श्रद्धालुओं से पूजा-पाठ कराने और मंदिर में चढ़ावे को लेकर पुजारियों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर थाना मदनपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 6 लोगो को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येन्द्र राय ने बताया कि मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर थाना मदनपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर में चढ़ावे की राशि के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान कई लोगों के बीच धक्का-मुक्की और लाठी-डंडों का प्रयोग किया गया। घटना के समय मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भी भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article