कन्नूर के डेंटल कॉलेज में बीडीएस छात्र नितिन राज की मौत के बाद छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि नितिन के साथ जातिगत उत्पीड़न हुआ, जिसके चलते उनकी जान गई। पुलिस ने दो फैकल्टी सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
छात्रों ने दोषियों की गिरफ्तारी और कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, उनका विरोध जारी रहेगा।


