39 C
Lucknow
Thursday, April 16, 2026

आग से उजड़ा गरीब परिवार: सपा नेता डॉ. संतोष वर्मा ने पहुंचकर की मदद

Must read

प्रशासन से मुआवजे की मांग

बहराइच। जनपद के नानपारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवपुर मोहरनिया में बीते 11 अप्रैल को लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। पीड़ित प्रेम कुमार के घर में लगी आग में उनका पूरा आशियाना, घरेलू सामान, करीब 1 लाख 64 हजार रुपये नगद और लगभग 1 लाख रुपये के जेवरात जलकर राख हो गए। यह घटना परिवार के लिए गहरे संकट के रूप में सामने आई है।
बताया गया कि प्रेम कुमार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए संघर्ष कर रहे थे। परिवार में 6 बेटियां और एक छोटा बेटा है, जिनमें बेटियां विवाह योग्य हैं। घर निर्माण के लिए उन्होंने जो थोड़ी-बहुत पूंजी इकट्ठा की थी, साथ ही उधार लेकर रखी गई रकम भी इस अग्निकांड में नष्ट हो गई, जिससे परिवार पूरी तरह निराशा में डूब गया है।
घटना की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. संतोष वर्मा तत्काल पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता दिलाने की मांग की।
डॉ. वर्मा ने उपजिला अधिकारी और लेखपाल से वार्ता कर शासन स्तर से मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और पुनर्वास की आवश्यकता है। क्षेत्रीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द सहायता पहुंचाने की अपील की है, ताकि पीड़ित परिवार को इस आपदा से उबरने में मदद मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article