39 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

शाहजहांपुर: बेखौफ चोरों का तांडव, सोते रहे परिजन और घर से ₹24 लाख का माल पार

Must read

 

खुटार (शाहजहांपुर): उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस को चुनौती देते हुए शातिर चोरों ने सोमवार की रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 23 लाख रुपये के जेवर और सवा लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

सोमवार की रात यहां एक मकान से चोर नकदी व करीब 23 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए।

शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के मोहनपुर निवासी ममता मिश्रा अपनी विवाहित बेटी के साथ सो रही थीं,उनके बेटे आदर्श और अश्वनी मिश्रा अलग अलग कार्यक्रम में गए थे।

आधी रात जब एक बेटा घर आया तो सब कुछ ठीक था,लेकिन सुबह जब ममता उठी तो उनको चैनल का ताला टूटा मिला ।

कमरे के अंदर जाकर देखा तो बक्से और अलमारी के ताले भी टूटे थे,परिजनों के अनुसार एक लाख 12 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है और करीब 23 लाख रुपये के आभूषण भी चोरी हुए हैं।

मंगलवार को थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे उन्होंने परिजनों से घटना के संबध में जानकारी ली,इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article