30 C
Lucknow
Monday, August 31, 2026

एसडीएम सदर ने किया एआई-रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ

Must read

फर्रुखाबाद। आवास विकास कॉलोनी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में सोमवार को विद्यार्थियों के कौशलात्मक एवं तकनीकी विकास के उद्देश्य से एआई और रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने लैब का अवलोकन कर आधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणाली को समझा और विद्यालय की पहल की सराहना की।

लैब में ड्रोन, 3डी प्रिंटर, वीआर ग्लासेज, सोलर पैनल, 3डी पेन और रोबोटिक उपकरणों का एसडीएम ने बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रयोगशालाओं के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक सोच, तकनीकी समझ और व्यावहारिक कौशल विकसित होंगे, जो उन्हें भविष्य में कौशलपूर्ण और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने विद्यालय के चेयरमैन विजय कटियार को बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इस अभिनव और प्रयोगात्मक पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से विद्यार्थियों को जोड़ने के ऐसे प्रयास शिक्षा को नई दिशा देने वाले हैं।

कार्यक्रम में निदेशिका सुनीता कटियार, प्रबंधक कार्तिकेय कटियार, कनिका कटियार और प्रधानाचार्य अनुभव लाल सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article