33.2 C
Lucknow
Friday, July 24, 2026

खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Must read

 

एसडीएम ने गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक, तटबंधों और निचले इलाकों का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता, यूथ इंडिया
बाराबंकी। जनपद के तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय और निचले इलाकों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने प्रभावित गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।

चौपाल के दौरान बाढ़ खंड के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी।
प्रशासनिक टीम ने तटबंधों, संवेदनशील स्थलों और निचले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन का कहना है कि सरयू नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दलों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article