फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी पिछले एक सप्ताह से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन की उपलक्ष्य में पीडीए सदस्यता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से धरातल पर चुनावी अभियान को मजबूत करने में जुटी है। इसी क्रम में भोजपुर, कायमगंज एवं अमृतपुर विधानसभा में सदस्यता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पार्टी प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया भोजपुर के कमालगंज में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत द्वारा एवं ग्राम नथुआपुर में डॉ0 जेपी वर्मा द्वारा, विधानसभा कायमगंज के ग्राम कोकापुर में प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर द्वारा तथा विधानसभा अमृतपुर के हमीरपुर में प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा द्वारा सदस्यता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विधानसभा भोजपुर के कमालगंज में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की दिशाहीन एवं भ्रष्ट नीतियों ने देश बर्बाद कर दिया है देश का आम जनमानस आज हर मोर्चे पर परेशानी उठा रहा है, आने बाले समय में पीडीए आंदोलन के तहत भाजपा की इस निरंकुश सरकार को आम जनता ही हटाने जा रही है।
इस दौरान पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, हाजी तरीक सेठ, जियाउद्दीन खां, डॉ0 जेपी वर्मा, राकेश दिवाकर राका आदि ने विचार व्यक्त किए। तथा बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधानसभा भोजपुर के ग्राम नथुआपुर में डॉ0 जेपी वर्मा ने ग्रामीणों से जनसंपर्क स्थापित कर लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस दौरान मिलन कटियार, कश्मीर सिंह यादव प्रधान, हाकिम सिंह, अहिवरन सिंह, रामपाल सिंह आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधानसभा कायमगंज के ग्राम कोकापुर में प्रदेश सचिव/ पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर द्वारा कोकापुर के मां पीतांबरा एजुकेशन स्कूल में पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया इस दौरान कोकापुर प्रधान श्री सुरेंद्र यादव, रमापुर दबीर प्रधान पवन यादव, शाहीपुर पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव, ओमकार फौजी, रविंद्र शास्त्री, देवेंद्र कोटेदार, कामेश कटियार, विनय यादव, अशोक अम्बेडकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
विधानसभा अमृतपुर के गांव हमीरपुर में प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों में आस्था जताते हुए दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कर समाज में स्वच्छता एवं शुद्धता का संदेश दिया।
इस दौरान डॉ0 सुधाकर राजपूत, छोटेलाल राजपूत, प्रशांत राजपूत, अमन राजपूत, मनोज राजपूत, दीपक राजपूत, देवदत्त राजपूत, जयद्रथ राजपूत आदि समाजवादी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण के जरिए चुनावी जमीन बनाने में जुटी समाजवादी पार्टी


