37 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1803 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज

Must read

शाहजहांपुर में सड़क हादसों पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 1803 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक ट्रक और एक प्राइवेट बस को सीज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मदनापुर, सिंधौली, खुटार और पुवायां क्षेत्र के टोल प्लाजा समेत कई प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने ऐसे प्वाइंट चुने, जहां वाहनों की रफ्तार स्वतः कम हो जाती है, ताकि जांच प्रभावी ढंग से की जा सके। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सबसे ज्यादा सख्ती दिखाई गई। ड्रंकन ड्राइविंग में 37 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले 27, प्रेशर हॉर्न और हूटर का इस्तेमाल करने वाले 114 तथा ओवरस्पीडिंग करने वाले 160 वाहन चालकों के चालान काटे गए। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा और 676 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ड्रंकन ड्राइविंग में पकड़े गए एक ट्रक और नियमों का उल्लंघन कर रही एक प्राइवेट बस को पुलिस ने सीज कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया। वाहन चालकों और यात्रियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर सुरक्षित यात्रा का संदेश देकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article