शाहजहांपुर (पुवायां) जनपद में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बंडा थाने में तैनात कांस्टेबल दिनेश चौधरी की मौत हो गई। हादसा कोतवाली पुवायां क्षेत्र में देहली वर्ल्ड स्कूल के पास ओवरब्रिज पर हुआ, जहां उनकी स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में एक महिला भी सवार थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने हादसे पर दुख जताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बीती रात ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा बंडा थाने में तैनात सिपाही दिनेश चौधरी की कार दुर्घटना में मौत कार के उड़े परखच्चे,,


