38 C
Lucknow
Wednesday, April 22, 2026

सड़कों पर उतरी फोर्स, गुजैनी-पनकी में फ्लैग मार्च से सुरक्षा का संदेश

Must read

कानपुर। शहर की कानून-व्यवस्था को मजबूत संदेश देने के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कानपुर में बड़े स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया। दक्षिण और पश्चिम ज़ोन के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल सड़कों पर उतरा और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
फ्लैग मार्च खास तौर पर गुजैनी और पनकी थाना क्षेत्रों में किया गया, जहां हाल के दिनों में संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है। मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त के साथ-साथ वाहन रैली भी निकाली।
पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी गई।
सूत्रों के मुताबिक, आगामी त्योहारों और संभावित कानून-व्यवस्था चुनौतियों को देखते हुए यह फ्लैग मार्च किया गया है, ताकि असामाजिक तत्वों को साफ संदेश दिया जा सके कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
कानपुर पुलिस की इस कार्रवाई को एक तरफ जहां सुरक्षा का भरोसा देने की कोशिश माना जा रहा है, वहीं सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या सिर्फ फ्लैग मार्च से अपराध पर लगाम लगेगी या जमीनी स्तर पर खुफिया तंत्र और कार्रवाई को भी उतना ही मजबूत किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article