34 C
Lucknow
Thursday, September 17, 2026

कमालगंज थाने में फायर टीम ने दिया आग से बचाव का प्रशिक्षण

Must read

 

कमालगंज संवाददाता 📍
आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस को तैयार करने के उद्देश्य से बुधवार को कमालगंज थाना परिसर में अग्निशमन विभाग का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।

शिविर की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष कमालगंज राम सहाय सिंह ने की। उनके नेतृत्व में थाना के सभी पुलिसकर्मियों को अग्नि सुरक्षा के गुर सिखाए गए। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी प्रांशु अवस्थी ने सिलेंडर में लगी आग को एक्सटिंग्विशर से बुझाने का लाइव डेमो दिया और जवानों से खुद भी अभ्यास कराया।

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए फायर ट्रायंगल को तोड़ना सबसे जरूरी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बिना उपकरण के हरी टहनी से आग बुझाने और गैस लीकेज के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।

इस मौके पर थाना अध्यक्ष राम सहाय सिंह ने कहा कि पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंचती है, इसलिए अपने से होने वाली घटनाओं से बचाव बहुत जरूरी है और हर जवान को आग पर काबू पाने का प्राथमिक ज्ञान होना ही चाहिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article