फर्रुखाबाद/कोलकाता । फर्रुखाबाद के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ युवा नेता रूपेश गुप्ता ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में पार्टी प्रभारी के रूप में पहुंचकर संगठन को मजबूती देने के लिए लगातार मेहनत की। उनके नेतृत्व और रणनीति का असर अब साफ तौर पर सोमबार को मतगणना के दौरान नजर आया,जहां पार्टी को मजबूत बढ़त मिलती दिखाई दी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
बताया जा रहा है कि रूपेश गुप्ता ने क्षेत्र में रहकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया, कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कीं और जनसंपर्क अभियान को तेज किया। उनकी इसी मेहनत और समर्पण का परिणाम रहा कि वहां पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हुआ और “कमल खिलता” नजर आया।
इस सफलता के बाद उत्तरी 24 परगना में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने रूपेश गुप्ता को अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया, जिंदाबाद के नारे लगाए और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
रूपेश गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आगे भी संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए निरंतर काम करते रहने की बात कही।
रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में उत्तर 24 परगना में खिला कमल, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


