39.8 C
Lucknow
Wednesday, June 17, 2026

नीट अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: रोडवेज बसों में मिलेगा 50 फीसदी किराया छूट

Must read

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में नीट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के हित में बड़ा निर्णय लिया गया है। बैठक में तय किया गया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सुविधा उन अभ्यर्थियों को मिलेगी जो अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिखाकर यात्रा करेंगे। सरकार का उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्रों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ कम करना और उन्हें सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

बताया गया है कि यह रियायत नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए लागू रहेगी। परीक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सरकार के इस फैसले का छात्र संगठनों और अभिभावकों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान यात्रा खर्च कई परिवारों के लिए अतिरिक्त बोझ बन जाता है, ऐसे में किराए में 50 प्रतिशत की छूट राहत प्रदान करेगी।

गौरतलब है कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article