16 C
Lucknow
Sunday, February 8, 2026

रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, 15 यात्री घायल

Must read

एटा: रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कासगंज रोड स्थित मिस्टी अस्पताल के समीप यूपी रोडवेज (Roadways bus) की एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

घटना में घायल हुए यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का उपचार जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस हादसे में कुल 15 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

बताया गया है कि यूपी रोडवेज की यह बस बरेली से एटा की ओर आ रही थी। कासगंज रोड पर मिस्टी अस्पताल के पास पहुंचते ही किसी कारणवश चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बस डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article